Eng vs WI, Second Test: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रनों से हराया, सीरीज में की बराबरी

कप्तान होल्डर ने अंत में जरूर टीम के लिए कुछ उम्मीदें जगाई, लेकिन वह भी 183 के स्कोर पर आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए. होल्डर ने 62 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया.

इंग्लैंड की टीम (Photo Credits: Twitter)

इंग्लैंड ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को आखिरी सत्र में जाकर वेस्टइंडीज को 113 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है. वेस्टइंडीज ने पहला मैच चार विकेट से जीता था. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 469 रनों पर घोषित कर दी थी. उसने वेस्टंडीज को पहली पारी में 287 रनों पर ढेर कर 182 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरुआत की और अपनी दूसरी पारी को तीन विकेट के नुकसान पर 129 रनों पर घोषित कर विंडीज के सामने 312 रनों का लक्ष्य रखा.

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले सत्र में 25 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. दूसरे सत्र में मेहमान टीम ने थोड़ी वापसी करने की कोशिश की, लेकिन तीसरे और अंतिम सत्र में उसके मध्यम और निचले क्रम के बल्लेबाज विकेट पर टिकने का साहस नहीं जुटा पाए और टीम 70.01 ओवर में 198 रनों पर आलआउट हो गई.

वेस्टइंडीज की ओर से शामराह ब्रूक्स ने 136 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 62, जर्मेन ब्लैकवुड ने 88 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 55, कप्तान जेसन होल्डर ने 35 और क्रैग ब्रैथवेट ने 12 रन बनाए.

कप्तान होल्डर ने अंत में जरूर टीम के लिए कुछ उम्मीदें जगाई, लेकिन वह भी 183 के स्कोर पर आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए. होल्डर ने 62 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया.

वेस्टइंडीज ने अपना नौवां विकेट 192 के स्कोर पर अल्जारी जोसेफ (9) के रूप में और अंतिम विकेट केमार रोच (5) के रूप में 198 के स्कोर पर खोया. इंग्लैंड की ओर से स्टुबर्ट ब्रॉड ने तीन और क्रिस वोक्स, डॉम बेस तथा बेन स्टोक्स ने दो-दो जबकि सैम कुरेन ने एक विकेट लिया. दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 24 जुलाई से इसी मैदान पर खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\