क्रिकेट

ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए क्रिस वोक्स को मिला मैन ऑफ द मैच

इंग्लैंड की इस जीत में शानदार गेंदबाजी करने के लिए तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज वोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 08 ओवरों के स्पेल में मात्र 20 रन खर्च करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए.

ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए क्रिस वोक्स को मिला मैन ऑफ द मैच
क्रिस वोक्स (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में इंग्लैंड (England) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 17.5 ओवर शेष रहते ही 8 विकेट से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इंग्लैंड की इस जीत में शानदार गेंदबाजी करने के लिए तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (Chris Woakes) को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज वोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 08 ओवरों के स्पेल में मात्र 20 रन खर्च करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए.

बता दें कि आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड (England) के सामने 49 ओवरों में अपना पूरा विकेट खोते हुए 224 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड इस लक्ष्य को 32.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर ली. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 65 गेदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 85 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: मिशेल स्टार्क ने ग्लेन मैकग्रा का तोड़ा वर्षो पुराना रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय के अलावा जॉनी बेयरेस्टो ने 34, जोए रूट ने नाबाद 49 और कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 45 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो टीम के लिए तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जेसन बेहरनडार्फ ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).