Dinesh Karthik Praise Cameron Green: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक के बाद आरसीबी के टीममेट्स कैमरून ग्रीन के लिए दिनेश कार्तिक ने शेयर की खास मैसेज, देखें वीडियो

Dinesh Karthik Praise Cameron Green: कैमरून ग्रीन ने आईपीएल 2024 ट्रेड विंडो में मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ट्रेड मूव पूरा किया. हार्दिक पंड्या के जीटी से एमआई में शामिल होने के बाद अंतिम क्षण में ट्रैड के बाद आरसीबी मे शामिल हुए थे. ग्रीन आईपीएल 2023 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं. उनके जुड़ने से आरसीबी की ताकत बढ़ी है. ग्रीन ने बेसिन रिजर्व में चल रहे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया. उनके शतक ने भारतीय कमेंटेटर दिनेश कार्तिक को प्रभावित किया, जो आरसीबी में ग्रीन के साथी भी हैं. कार्तिक ने एक वीडियो में खुलासा किया कि वह आरसीबी की जर्सी में ग्रीन को खेलते देखने के लिए 'इंतजार नहीं कर सकते.'

वीडियो देखें: