...तो क्या युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत चयनकर्ताओं के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए? जानें वजह

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाद भारतीय टीम को 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी जुड़ रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत (Photo Credit: Getty Images)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाद भारतीय टीम को 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी जुड़ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में धोनी नहीं खेले थे. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और फिर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए उनकी टीम में वापसी हुई है.

बता दें कि इससे पहले चयनकर्ताओं ने भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को महेंद्र सिंह धोनी के उपर तरजीह दी थी और घरेलु दौरे पर आई वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए T20 सीरीज में ऋषभ पंत को मैदान पर उतारा था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीन मैचों की T20 सीरीज में भी महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जगह नही मिली थी. लेकिन चयनकर्ताओं ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए एक बार फिर से पूर्व कप्तान पर भरोसा जताया है.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी, सैयद किरमानी जैसे दिग्गजों को पछाड़ ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

दरअसल सिलेक्टर्स रिषभ पंत को मौका देकर एक बल्लेबाज़ के साथ-साथ एक विकेटकीपर के तौर पर भी उन्हें परखना चाहते थे. इसी के चलते धोनी को आराम दिया गया था. अब सिलेक्टर वर्ल्ड कप के लिए टीम फाइनल करना चाहते हैं और धोनी का वर्ल्डकप खेलना तय है, इसलिए धोनी की टीम में वापसी हो रही है. हाल ही में चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा कि अब 2019 वर्ल्डकप तक टीम इंडिया के चयन में कोई प्रयोग नहीं होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

IndiGo Flight Incident: कोलकाता एयरपोर्ट पर केटरिंग वाहन की टक्कर से इंडिगो विमान का इंजन क्षतिग्रस्त, उड़ान रद्द

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू