क्रिकेट

Dhruv Jurel Pays Tribute to His Father: ध्रुव जुरेल ने 31 गेंदों में लगाया अपन पहला IPL अर्धशतक, पिता को किया सलूट

27 अप्रैल को आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में ध्रुव जुरेल और कप्तान संजू सेमसन ने शानदार पारी खेली.

Dhruv Jurel Pays Tribute to His Father: ध्रुव जुरेल ने 31 गेंदों में लगाया अपन पहला IPL अर्धशतक, पिता को किया सलूट
Dhruv Jurel Pays Tribute to His Father (Photo Credit: IPL)

Dhruv Jurel Pays Tribute to His Father: 27 अप्रैल को आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में ध्रुव जुरेल और कप्तान संजू सेमसन ने शानदार पारी खेली. इस दौरान ध्रुव जुरेल में अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगाने के बाद अपने पिता को सैल्यूट किया और उनके नाम अपना पहला अर्धशतक किया. बता दें की राजस्थान ने इस मैच में टॉस जीत के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए. केएल राहुल ने 76 रन की पारी खेली. यह भी पढ़ें: Dhruv Jurel Meets His Family: ध्रुव जुरेल अपना पहला IPL अर्धशतक लगाने के बाद परिवार से मिले, देखें वीडियो

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने तेज शुरुआत दी. जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने 60 रन की साझेदारी की. रियान पराग 14 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने कमान संभाली. ध्रुव जुरेल और संजू सैमसन के बीच चौथे विकेट के लिए 62 गेंद नाबाद 121 रन की साझेदारी हुई.

देखें ट्वीट:

ध्रुव जुरेल ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा. 34 गेंद पर जुरेल 52 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान पांच चौके और दो सिक्स जड़े. दूसरी ओर, कप्तान संजू सेमसन ने 38 गेंदों में 71 की नाबाद पारी खेली. ध्रुव जुरेल ने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था. फ़िलहाल राजस्थान रॉयल्स के 9 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).