Dhananjaya de Silva Become New SL Test Captain: श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान होंगे धनंजय डी सिल्वा, वनडे में कुसल मेंडिस

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने कहा कि दिमुथ करुणारत्ने की जगह धनंजय डी सिल्वा को श्रीलंका टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. धनंजय पुरुष टेस्ट मैचों में श्रीलंका का नेतृत्व करने वाले 18वें क्रिकेटर बन जाएंगे.

dhananjaya de silva (Photo Credit: Twitter)

कोलंबो, 4 जनवरी: श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने कहा कि दिमुथ करुणारत्ने की जगह धनंजय डी सिल्वा को श्रीलंका टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. धनंजय पुरुष टेस्ट मैचों में श्रीलंका का नेतृत्व करने वाले 18वें क्रिकेटर बन जाएंगे. यह भी पढ़ें: On This Day Sachin Tendulkar Score 146: आज ही के दिन केपटाउन में सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए थे 146 रन, देखें वीडियो

धनंजय के पास 51 टेस्ट मैचों का प्रभावशाली रिकॉर्ड है, जिसमें दस शतक और 13 अर्द्धशतक शामिल हैं. उनका पहला कार्यभार 6 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के साथ शुरू होगा. करुणारत्ने की कप्तानी में श्रीलंका ने खेले 30 टेस्ट में 12 जीते और 12 में उन्हें हार नसीब हुई. इसके अलावा 6 मुकाबले ड्रॉ भी रहे.

कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी सफलता 2018/19 में दक्षिण अफ़्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीत थी. वो ऐसा करने वाले पहले एशियाई कप्तान बने थे. श्रीलंका 2024 की शुरुआत हर प्रारूप के लिए एक अलग कप्तान के साथ करेगा.

उन्होंने सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों में दासुन शनाका को कप्तानी से हटा दिया है और वनडे में कुसल मेंडिस तथा टी20 में वानिंदु हसरंगा को कप्तान नियुक्त किया है. श्रीलंका जनवरी में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा. इनमें से एक टेस्ट मैच अफगानिस्तान से खेलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड