DC vs RR TATA IPL 2025 Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 28वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का 32वां मैच होगा.
Delhi Capitals vs Rajasthan Royals IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 28वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 5 मैच खेले हैं. जिसमें 4 में जीत और एक में हार का सामना किया है. इसके अलावा अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. वहीं अक्षर पटेल के हाथों में दिल्ली की कमान होगी. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 6 मैच खेला है. जिसमें दो में जीत दर्ज की है और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान को अपने पिछले मैच आरसीबी के खिलाफ अपने घर में हार मिली. ऐसे में आज वे दिल्ली के खिलाफ तीसरी जीत के इरादे से उतरेगी. संजू सैमसन राजस्थान की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 के 32वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, त्रिपुरा विजय मंडल. मानवंत कुमार एल, माधव तिवारी
राजस्थान रॉयल्स टीम: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी
नोट: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.