Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Womens Premier League 2026 15th Match Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में खेला जा रहा हैं. महिला प्रीमियर लीग प्लेऑफ में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सभी डिपार्टमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. दिल्ली ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर वापसी की है, लेकिन अजेय आरसीबी को हराना बड़ी चुनौती होगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RCB, WPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स महिला ने पांच मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.
दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Women Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Women Cricket Team Match Scorecard)
इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर महज 109 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 38 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों पर छह चौका और एक छक्का लगाई. स्मृति मंधाना के अलावा राधा यादव ने 18 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स महिला की टीम को मारिज़ैन कप्प ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स महिला की ओर से नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम की. नंदनी शर्मा के अलावा मारिज़ैन कप्प, मिन्नू मणि और चिनेल हेनरी ने दो-दो विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स महिला की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 110 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की बल्लेबाजी: 109/10, 20 ओवर (ग्रेस हैरिस 9 रन, स्मृति मंधाना 38 रन, जॉर्जिया वोल 11 रन, गौतमी नाइक 3 रन, ऋचा घोष 5 रन, नादिन डी क्लर्क 5 रन, राधा यादव 18 रन, अरुंधति रेड्डी 2 रन, श्रेयंका पाटिल 7 रन और सयाली सतघरे 3 रन और लॉरेन बेल नाबाद 1 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स महिला की गेंदबाजी: (मारिज़ैन कप्प 2 विकेट, मिन्नू मणि 2 विकेट, चिनेल हेनरी 2 विकेट, श्री चरणी 1 विकेट और नंदनी शर्मा 3 विकेट).
नोट: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY