ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सोमवार यानि आज अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में दोनों बाप बेटी एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वार्नर ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'यह काफी तेजी से बढ़ रही है. यादों के जरोखे से एक तस्वीर. मेरी बेटियों को प्यार करो.'

डेविड वार्नर और उनकी बेटी (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने सोमवार यानि आज अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में दोनों बाप बेटी एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वार्नर ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'यह काफी तेजी से बढ़ रही है. यादों के जरोखे से एक तस्वीर. मेरी बेटियों को प्यार करो.'

बता दें कि डेविड वार्नर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ अक्सर टिक-टॉक (TikTok) पर वीडियो बनाते नजर आते हैं. वार्नर ने हाल ही में अपनी बेटी के साथ फ्लिप्ड वाला वीडियो बनाया था, जिसमें वॉर्नर की बेटी स्कूल ड्रेस पहने हुए नजर आ आई थीं. पत्नी और बेटियों के अलावा डेविड वॉर्नर अपनी मां को भी टिकटॉक वीडियो में ला चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर बने बाहुबली, लॉकडाउन में बेटी के साथ शेयर किया मजेदार TikTok Video

बता दें कि डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए अबतक 84 टेस्ट मैच खेलते हुए 155 इनिंग्स में 7244 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में वार्नर के नाम 24 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 335 रन है. टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 123 वनडे मैच खेलते हुए 121 इनिंग्स में 5267 और 79 T20 मैच खेलते हुए 79 इनिंग्स में 2207 रन बनाए हैं.

बल्लेबाजी के अलावा डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 84 मैच खेलते हुए 19 इनिंग्स में चार सफलता प्राप्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड