CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: विराट कोहली ने जीता टॉस, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर करेगी पहले बल्लेबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 25वें हाईवोल्टेज मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ है. इस अहम मुकाबले में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

विराट कोहली (Photo Credits: Facebook/@RCB)

CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 25वें हाईवोल्टेज मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. इस अहम मुकाबले में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो चेन्नई की शुरुआत इस साल कुछ खास नहीं हुई है. हाल यह है कि टीम अपने छह मुकाबलों में चार हार एवं दो जीत के साथ 4 (-0.371) अंक लेकर अंकतालिका में छठवें पायदान पर स्थित है. वहीं बात करें बैंगलोर की तो इस टीम ने अपने अबतक के पांच मुकाबलों में दो हार और तीन जीत हासिल की है. बैंगलोर अंकतालिका में 6 (-1.355) अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद निराश हुए कप्तान Steve Smith, कहा- दबाव में हम रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), एन जगदीसन, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), अबा्रहम डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, क्रिस मोरिस, वाशिंगटन सुंदर, इसारु उदाना, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड