बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन की हुई वापसी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के साथ अगले सप्ताह से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी.......शाकिब के अलावा सौम्य सरकार और नईम हसन को भी पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है.....

शाकिब-अल-हसन ( Photo Credit-PTI )

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के साथ अगले सप्ताह से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. शाकिब सितंबर में एशिया कप के दौरान अंगुली में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया था. शाकिब अब अपनी अंगुली की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

शाकिब के अलावा सौम्य सरकार और नईम हसन को भी पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है. बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से चटगांव में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:  बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: बांग्लादेशी चीतों ने किया जिम्बाब्वे का शिकार, टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ

टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), सौम्य सरकार, इमरूल कायेस, मोहम्मद मिथुन, मोमीनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, अरीफुल हक, महमुदूल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, तैजुल इस्लाम, सैयद खालीद अहमद, नईम हसन.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड