CPL 2020: फ्लाइट छोड़ने के कारण सीपीएल-2020 से बाहर हुए फाबियान ऐलन

वेस्टइंडीज हरफनमौला खिलाड़ी फाबियान ऐलन जमैका से बारबाडोस की फ्लाइट छोड़ने के कारण कैरिबियन प्रीमियर लीग के आने वाले संस्करण से बाहर हो गए हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सीपीएल के इस संस्करण में सेंट किट्स और नेविस पेट्रियोट्स की तरफ से खेलने वाले फाबियान को तीन अगस्त को बारबाडोस पहुंचना था.

फाबियान ऐलन (Photo Credits: Instagram)

वेस्टइंडीज हरफनमौला खिलाड़ी फाबियान ऐलन जमैका से बारबाडोस की फ्लाइट छोड़ने के कारण कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) के आने वाले संस्करण से बाहर हो गए हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सीपीएल के इस संस्करण में सेंट किट्स और नेविस पेट्रियोट्स की तरफ से खेलने वाले फाबियान को तीन अगस्त को बारबाडोस पहुंचना था जहां उन्हें चार्टर विमान से त्रिनिदाद जाना था. वह एयरपोर्ट पर देर से पहुंचे और इसी कारण फ्लाइट नहीं पकड़ पाए.

वेबसाइट ने फाबियान के एजेंट के हवाले से लिखा है, "दुर्भाग्यवश उनको फ्लाइट संबंधी कुछ कन्फूयजन थी और इसी कारण वह फ्लाइट नहीं पकड़ पाए. हमने कई और संभावनाओं के बारे में पता लगाया लेकिन महामारी के कारण और त्रिनिदाद में यातायात संबंधी पबंदियों के कारण सोमवार को चार्टर फ्लाइट ही एक मात्र विकल्प था जिससे वो जा सकते थे.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | सीपीएल के लिये यात्रा करने वाले 162 सदस्य कोविड-19 जांच में नेगेटिव

त्रिनिदाद एंड टोबागो में लगे लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक, कोई भी देश से बाहर जा नहीं सकता और न ही कोई आ सकता सिवाए उनके जो चार्टर फ्लाइट से आ रहे हैं. इसी कारण फाबियान टूर्नार्मेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और नही उनके विकल्प का ऐलान किया जा सकता है. सीपीएल-2020 18 अगस्त से 20 सितंबर के बीच त्रिनिदाद एंड टोबागो में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup Super 8 Schedule 2026: कल से शुरू होगा सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल और मैच डिटेल

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

\