IPL पर भी Coronavirus का असर: 15 अप्रैल तक नहीं खेलेंगे विदेशी खिलाड़ी?

भारत में कोरोनावायरस के संक्रमित 60 मामले सामने आये हैं. दुनियाभर में इससे 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. 14 मार्च को होने वाली आईपीएल गवर्निंग कौंसिल की बैठक में इस साल इस टूर्नामेंट को कैसे कराया जायेगा वो तस्वीर साफ़ होगी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter @IPL/File)

IPL 2020: कोरोनावायरस का असर अब आईपीएल पर भी देखने को मिल रहा है. इस साल के आईपीएल में 15 अप्रैल तक कोई विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि सरकार द्वारा कोरोनोवायरस के खतरे को रोकने के लिए वीजा प्रतिबंध लगाए गए है. बीसीसीआई सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, “आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बिजनेस वीज़ा श्रेणी में आते हैं, सरकार के निर्देश के अनुसार, वे 15 अप्रैल तक नहीं आ सकते हैं, ” बता दें कि केंद्र सरकार ने देश में कोरोनोवायरस के नए मामलों के मद्देनजर 15 अप्रैल तक राजनयिक और रोजगार जैसी कुछ श्रेणियों को छोड़कर सभी मौजूदा विदेशी वीजा पर प्रतिबंध के साथ ताजा एडवाइजरी जारी की है.

भारत में कोरोनावायरस के संक्रमित 60 मामले सामने आये हैं. दुनियाभर में इससे 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. 14 मार्च को होने वाली आईपीएल गवर्निंग कौंसिल की बैठक में इस साल इस टूर्नामेंट को कैसे कराया जायेगा वो तस्वीर साफ़ होगी. 29 मार्च से आईपीएल शुरू होना है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि मैच तो खेले जाएंगे मगर दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाएगी. अंतिम निर्णय 14 मार्च को होगा.

यह भी पढ़े: क्रिकेट फैन्स को बड़ा झटका, दर्शकों के बगैर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच डीवाई पाटिल मैदान में खेले जाएंगे   

भारत में आईपीएल के धूम रहती हैं. दर्शक साल भर क्रिकेट के इस मेगा-इवेंट का इंतज़ार करते हैं. इस टूर्नामेंट में 8 टीम भाग लेती हैं जो ट्राफी जीतने के लिए जी-जान लगा देती है. इस साल इस टूर्नामेंट को 29 मार्च से शुरू होना है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त