इस दिग्गज खिलाड़ी का दावा- एमएस धोनी अपनी कप्तानी में किसी भी खिलाड़ी को असुरक्षित महसूस नहीं होने देते

बता दें कि आकाश चोपड़ा ने बताया धोनी का क्लास ये था कि उनकी कप्तानी में टीम काफी आगे बढ़ी और निखरी. कप्तान कूल अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करते थे और इसी वजह से वो इतने बेहतर कप्तान थे. वो टीम में किसी को भी असुरक्षित महसूस नहीं करवाते थे. माही ने हमेशा अपने टीम के बारे में सोचा और उनके साथ आगे बढ़े.

भारतीय टीम (Photo Credit: BCCI and Twitter)

मुंबई: भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. चोपड़ा ने बताया है कि धोनी की कप्तानी में बड़े खिलाड़ी इतने सफल क्यों रहे. धोनी टीम में किसी भी खिलाड़ी को असुरक्षित महसूस नहीं करवाते थे और उनके टीम चयन में निरंतरता दिखाई देती थी. यही वजह थी कि एक कप्तान के तौर पर वो इतने सफल रहे. पूर्व कप्तान धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने आईसीसी (ICC) के तीन बड़े टूर्नामेंट जीते हैं. नए लुक में दिखे भारत के पूर्व कप्तान MS Dhoni, शिमला में मना रहे परिवार के साथ छुट्टियां

बता दें कि आकाश चोपड़ा ने बताया धोनी का क्लास ये था कि उनकी कप्तानी में टीम काफी आगे बढ़ी और निखरी. कप्तान कूल अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करते थे और इसी वजह से वो इतने बेहतर कप्तान थे. वो टीम में किसी को भी असुरक्षित महसूस नहीं करवाते थे. माही ने हमेशा अपने टीम के बारे में सोचा और उनके साथ आगे बढ़े.

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर आप उनकी टीम को देखें तो लीग स्टेज से लेकर नॉकआउट स्टेज तक वो लगभग एक जैसी रहती थी. उनके पास हमेशा से ही ऐसे प्लेयर थे जो बड़े मुकाबले में रन बनाते थे. जब आप क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंच जाते हैं तो जो टीम सबसे कम गलती करती है वही जीत हासिल करती है. जो टीम घबराती नहीं है और लगातार एक ही प्लेइंग इलेवन खिलाती है उसके चांसेस ज्यादा रहते हैं.

धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया.

धोनी के कप्तानी का रिकॉर्ड

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\