Celebrations In Kabul After AFG Beat PAK: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच में अफगानिस्तान द्वारा पाकिस्तान को हराए जानें के बाद काबुल समेत अन्य स्थानों पर मनाया गया जश्न, देखें वायरल वीडियो

Celebrations In Kabul After AFG Beat PAK: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने चेन्नई में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की. यह पहली बार है जब उन्होंने सात हार के बाद पाकिस्तान को वनडे में हराया है और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में उनकी केवल तीसरी जीत है. इस ऐतिहासिक क्षण को गले लगाने और जश्न मनाने के लिए, प्रशंसक अपनी टॉर्च लहराते हुए काबुल और अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत की सड़कों पर उतर आए. जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विडियो देखें: