आंद्रे रसेल ने कहा: आईपीएल में खेलते समय मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं

वेस्टइंडीज के आलराउंडर और इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने कहा है कि जब वह आईपीएल में खेलते हैं तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

आंद्रे रसेल (Photo Credits: PTI)

वेस्टइंडीज के आलराउंडर और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने कहा है कि जब वह आईपीएल में खेलते हैं तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, " मुझे एक बात कहना है. आईपीएल एक ऐसी लीग है, जहां क्रिकेट खेलते वक्त मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भी मेरे साथ वैसा ही अनुभव होता है. लेकिन जब आईपीएल की बात होती है और खासकर ईडन गाडर्ंस के दर्शकों के सामने खेलने की तो तुलना किसी और से नहीं हो सकती."

उन्होंने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जाता हूं तो जिस तरह का स्वागत फैंस करते हैं, उससे मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ये पूरी तरह से उनका प्यार है और इससे मेरे ऊपर काफी दबाव भी आता है. लेकिन ये प्रेशर मेरे लिए अच्छा है." विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, " जब कोलकाता को 12 या 13 रन प्रति ओवर चाहिए होते हैं और केवल पांच ही ओवर होते हैं, तो फिर इस तरह की परिस्थितियां मुझे काफी रास आती है. इसमें फैन्स भी मेरा पूरा समर्थन करते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि जैसे वे मुझसे कह रहे हों कि जाओ और अपना काम करके आओ."

यह भी पढ़ें- खाली स्टेडियमों में आईपीएल खेलने से गुरेज नहीं : रहाणे

32 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि वह चाहते हैं कि ईडन गाडर्ंस में ही उन्हें भावुक विदाई मिले. रसेल ने कहा, "जैसे अन्य खिलाड़ियों के साथ, इंग्लिश प्रीमियर लीग, बास्केटबॉल या एनबीए में होता है कि कई खिलाड़ी ऐलान कर देते हैं कि ये मेरा आखिरी मैच और फिर वो संन्यास लेते हैं. मुझे लगता है कि मैं भी कोलकाता के साथ उसी तरह का विदाई चाहूंगा."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड