क्रिकेट

CAN vs NEP 4th T20I Tri-Series 2024 Live Toss Update: टी20I ट्राई-सीरीज़ के चौथे मुकाबलें में कनाडा ने जीता टॉस, नेपाल पहले करेगी बल्लेबाजी, यहां देखे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

टी20I ट्राई-सीरीज़ के चौथे मुकाबलें में कनाडा के कप्तान निकोलस किरटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जिसके वजह से नेपाल पहले बल्लेबाजी करेगी.

CAN vs NEP 4th T20I Tri-Series 2024 Live Toss Update: टी20I ट्राई-सीरीज़ के चौथे मुकाबलें में कनाडा ने जीता टॉस, नेपाल पहले करेगी बल्लेबाजी, यहां देखे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नेपाल बनाम कनाडा (Photo: @CricketNep)

Canada National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Live Toss Update: कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (CAN) बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (NEP) T20I ट्राई-सीरीज़ 2024 का चौथा मुकाबला 01 अक्टूबर(मंगलवार) को किंग सिटी(King City) के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड(Maple Leaf North-West Ground) में  भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे खेला जा रहा हैं. टी20I ट्राई-सीरीज़ के चौथे मुकाबलें में कनाडा के कप्तान निकोलस किरटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जिसके वजह से नेपाल पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों टीमें रोमांचक सीरीज में अपनी रैंकिंग बढ़ाने के लिए आगामी गेम जीतना चाहेंगी. दोनों टीमों ने मौजूदा सीरीज में दो गेम खेले हैं, जिसमें से एक में जीत और एक में हार दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें: टी20I ट्राई-सीरीज़ के चौथे मुकाबलें में कनाडा से भिड़ेगी नेपाल, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन

कनाडा ने जीता टॉस

यहां देखे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: अनिल साह, आसिफ शेख (डब्ल्यू), कुशल मल्ला, रोहित पौडेल (सी), कुशल भुर्टेल, गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, सोमपाल कामी

कनाडा  राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: नवनीत धालीवाल, रविंदरपाल सिंह, दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किर्टन (कप्तान), श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, डिलन हेइलिगर, परवीन कुमार, साद बिन जफर, अखिल कुमार, कलीम सना

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).