क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 4 Scorecard, Lunch Break: लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 153 रन, केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक, इंग्लैंड पर हासिल की 159 रनों की बढ़त, यहां देखें चौथे दिन का स्कोरकार्ड

हले टेस्ट मैच के चौथे दिन के पहले सत्र की समाप्ति तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 48 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं. भारत की कुल बढ़त अब 159 रनों की हो गई है. केएल राहुल 157 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं, जबकि ऋषभ पंत 59 गेंदों पर 31 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 4 Scorecard, Lunch Break: लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 153 रन, केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक,  इंग्लैंड पर हासिल की 159 रनों की बढ़त, यहां देखें चौथे दिन का स्कोरकार्ड
ऋषभ पंत और शुभमन गिल (Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के पहले सत्र की समाप्ति तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 48 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं. भारत की कुल बढ़त अब 159 रनों की हो गई है. केएल राहुल 157 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं, जबकि ऋषभ पंत 59 गेंदों पर 31 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केएल राहुल ने जड़ा 18वां अर्धशतक, टीम इंडिया की स्कोर 100 के पार

इससे पहले यशस्वी जायसवाल (4) एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए.उन्हें ब्रायडन कार्स ने जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया. साई सुदर्शन ने 30 रन बनाए, लेकिन वह भी बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और बेन स्टोक्स का शिकार बने. कप्तान शुभमन गिल 8 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने अब तक 2 विकेट झटके हैं, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स को 1 सफलता मिली है. भारत की कोशिश अब बढ़त को 300 के पार ले जाने की होगी ताकि इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखा जा सके. पिच धीरे-धीरे स्पिनर्स की मददगार बन रही है, ऐसे में रवींद्र जडेजा की भूमिका अहम हो सकती है.

टीम इंडिया की पहली पारी

 लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए. जिसमें टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाए. यशस्वी ने 158 गेंदों में 101 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 227 गेंदों में 147 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज़ में 134 रन ठोके, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे. शुरुआत में केएल राहुल ने 42 रनों का योगदान दिया, लेकिन साई सुदर्शन और करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. निचले क्रम में जडेजा (11), शार्दुल ठाकुर (1), जसप्रीत बुमराह (0) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) टिक नहीं सके. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और कप्तान बेन स्टोक्स ने 4-4 विकेट झटके, जबकि ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को 1-1 सफलता मिली. क्रिस वोक्स को कोई विकेट नहीं मिला.
इंग्लैंड टीम की पहली पारी
जिसके बाद पहली पारी में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए, जिसमें ओली पोप (106) और हैरी ब्रुक (99) की शानदार पारियां प्रमुख रहीं. इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, जब ज़ैक क्रॉली सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए. इसके बाद डकेट (62) और पोप ने पारी को संभाला. जो रूट 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने, जबकि ब्रुक शतक से एक रन दूर रह गए. जेमी स्मिथ ने 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर कमाल किया और 24.4 ओवर में 5 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज ने 2, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट झटके. रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को कोई सफलता नहीं मिली. भारत की इस मजबूत पारी ने टीम को मैच में अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).