क्रिकेट

BAN vs ZIM 1st Test 2025 Day 1 Scorecard, Lunch Break: लंच तक बांग्लादेश ने 2 विकेट पर बनाए 84 रन, कप्तान नजमुल शंटो और मोमिनुल हक लुढ़की पारी को संभाला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

पहले मुकाबले में पहले सत्र का खेल खत्म हो गया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने लंच तक 24 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो 30 रन और अनुभवी मोमिनुल हक 21 रन बनाकर नाबाद लौटे

BAN vs ZIM 1st Test 2025 Day 1 Scorecard, Lunch Break: लंच तक बांग्लादेश ने 2 विकेट पर बनाए 84 रन, कप्तान नजमुल शंटो और मोमिनुल हक लुढ़की पारी को संभाला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच 20 अप्रैल(रविवार) से सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में पहले सत्र का खेल खत्म हो गया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने लंच तक 24 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो 30 रन और अनुभवी मोमिनुल हक 21 रन बनाकर नाबाद लौटे. यह भी पढ़ें: पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां एक क्लिक पर देखें लाइव स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की शुरुआत धीमी रही और पहले विकेट के रूप में शादमान इस्लाम 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें विक्टर न्याउची ने ब्रायन बेनेट के हाथों कैच आउट करवाया. इसके तुरंत बाद महमुदुल हसन जॉय भी 14 रन के निजी स्कोर पर न्याउची की गेंद पर आउट हो गए. एक समय स्कोर 32/2 था, लेकिन इसके बाद शंटो और मोमिनुल ने पारी को संभालते हुए 52 रनों की साझेदारी कर ली है.

अब तक बांग्लादेश की ओर से कुल 7 अतिरिक्त रन भी आए हैं, जिसमें 3 नो बॉल, 3 बाई और 1 लेग बाई शामिल है. जिम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज विक्टर न्याउची रहे, जिन्होंने 7 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं, ब्लेसिंग मुजाराबानी और रिचर्ड नगारवा ने कसी हुई गेंदबाजी की, हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. मुजाराबानी ने 8 ओवर में केवल 17 रन दिए.

लंच तक बांग्लादेश की स्थिति संतुलित मानी जा सकती है, हालांकि शुरुआती झटकों के बाद टीम ने वापसी जरूर की है. अगर कप्तान शंटो और मोमिनुल अपनी इस साझेदारी को लंबे समय तक खींच पाते हैं, तो बांग्लादेश इस टेस्ट पर पकड़ मजबूत कर सकता है. वहीं जिम्बाब्वे को अगले सत्र में विकेट निकालकर मैच में वापसी करनी होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).