ICC T20 World Cup 2021 से पहले सबसे बड़ी खबर, रिटायरमेंट ख़त्म कर मैदान में उतर सकते हैं एबी डी विलियर्स

एबी डी विलियर्स एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 2021 टी20 विश्व कप खेलना की इच्छा जताई हैं. डी विलियर्स ने कहा कि साउथ अफ्रीका के लिए दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शानदार होगा.

एबी डी विलियर्स (Photo Credits: Getty Images)

चेन्नई: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स (Ab De Villiers) ने कहा कि टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं. रविवार को एबी डी विलियर्स ने आईपीएल 2021 (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम आरसीबी के लिए मैच जिताऊ पारी खेली. मैच के बाद डी विलियर्स ने इस साल होने वाले आईसीसी (ICC) टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी बात कही हैं.  टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होगा. IPL 2021: विराट कोहली ने एबी डी विलियर्स के बांधे तारीफों के पुल, कहीं ये बातें

एबी डी विलियर्स एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 2021 टी20 विश्व कप खेलना की इच्छा जताई हैं.  डी विलियर्स ने कहा कि साउथ अफ्रीका के लिए दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शानदार होगा. मैं आईपीएल के आखिरी फेज़ में कोच मार्क बाउचर से इस बारे में बात करूंगा. उन्होंने कहा, अगर मैं दक्षिण अफ्रीका टीम में जगह बना पाया तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी. मुझे पूरी तरह से इसमें दिलचस्पी है, जहां तक मेरी फॉर्म और मेरी फिटनेस का संबंध है तो हमें सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ियों का चयन करना होगा. हम उसी के अनुसार योजना बनाएंगे.

क्रिकेट फैंस के लिए ये बहुत ही अच्छी खबर हैं. बता दें कि साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और वर्तमान हेड मार्क बाउचर ने शुक्रवार को डी विलियर्स की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए थे. बाउचर ने कहा था कि उन्होंने आईपीएल से पहले इस बारे में डी विलियर्स से बात की है. आईपीएल के लिए रवाना होने से पहले मैंने डी विलियर्स से बात की थी. बातचीत अभी शुरुआती दौरे में है. डी विलियर्स आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर के यह साबित करना चाहते हैं कि उनके अंदर अभी बहुत क्रिकेट बाकी हैं और वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते है.

डी विलियर्स ने मई 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 एकदिवसीय और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी