क्रिकेट

Bengal Pro T20 League 2025 Postponed: भारत-पाक तनाव के बीच बंगाल प्रो टी20 लीग स्थगित, BCCI द्वारा IPL 2025 को रोकने के बाद लिया गया बड़ा फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और IPL 2025 के स्थगन के बाद अब बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. इस फैसले ने भारतीय घरेलू क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया है, क्योंकि लगातार दो बड़े टूर्नामेंटों पर ब्रेक लग चुका है. बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2025 को अगले आदेश तक स्थगित करने की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने भी बंगाल प्रो टी20 लीग को रोकने का फैसला किया

Bengal Pro T20 League 2025 Postponed: भारत-पाक तनाव के बीच बंगाल प्रो टी20 लीग स्थगित, BCCI द्वारा IPL 2025 को रोकने के बाद लिया गया बड़ा फैसला
सौरव गांगुली

Bengal Pro T20 League 2025 Postponed: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और IPL 2025 के स्थगन के बाद अब बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. इस फैसले ने भारतीय घरेलू क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया है, क्योंकि लगातार दो बड़े टूर्नामेंटों पर ब्रेक लग चुका है. बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2025 को अगले आदेश तक स्थगित करने की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने भी बंगाल प्रो टी20 लीग को रोकने का फैसला किया. 8 मई को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच में सिर्फ 10.1 ओवर ही संभव हो सके थे. इसके बाद फ्लडलाइट फेल हो जाने के कारण मुकाबला रोक दिया गया और दर्शकों को तुरंत स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया. भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के यूएई शिफ्ट होने पर संकट, ECB ने जताई आपत्ति- रिपोर्ट्स

हालांकि मैच के बाद IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा था कि टूर्नामेंट जारी रहेगा, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ने बाद में इसे स्थगित करने का निर्णय लिया. संभावना जताई जा रही है कि बीसीसीआई इस साल के अंत में आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए नया विंडो तलाश सकता है.

बंगाल प्रो टी20 लीग का पहला संस्करण हाल ही में समाप्त हुआ था, जिसमें बारिश के कारण सोबिस्को स्मैशर्स मालदा और मुर्शिदाबाद किंग्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था. यह लीग राज्य में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी और इसमें कुल आठ फ्रेंचाइजियों ने हिस्सा लिया था.  इस टूर्नामेंट की शुरुआत भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के नेतृत्व में हुई थी.

मीडिया से बातचीत में ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ ने बीसीसीआई पर विश्वास जताते हुए कहा, “मैंने देखा कि आईपीएल 7 दिनों के लिए स्थगित हुआ है. बीसीसीआई इसे पूरा करेगा. बीसीसीआई सक्षम है. कोविड के समय भी यही हुआ था. यह स्थिति उससे अलग है, लेकिन बीसीसीआई भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेगा.”

वर्तमान में भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक हालातों के कारण खेल आयोजनों पर भी असर पड़ रहा है. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-शासित कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिससे क्षेत्रीय हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).