क्रिकेट

UAE To Rejects PSL 2025 Hosting: भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के यूएई शिफ्ट होने पर संकट, ECB ने जताई आपत्ति- रिपोर्ट्स

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के अंतिम आठ मुकाबलों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की योजना अब गंभीर संकट में फंसती नजर आ रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सुरक्षा चिंताओं और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए PSL के शेष मुकाबलों की मेजबानी से इनकार करने का संकेत दिया है.

UAE To Rejects PSL 2025 Hosting: भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के यूएई शिफ्ट होने पर संकट, ECB ने जताई आपत्ति- रिपोर्ट्स
PSL 2025 Logo. (Photo credits: X/@TheRealPCB)

UAE To Rejects PSL 2025 Hosting: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के अंतिम आठ मुकाबलों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की योजना अब गंभीर संकट में फंसती नजर आ रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सुरक्षा चिंताओं और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए PSL के शेष मुकाबलों की मेजबानी से इनकार करने का संकेत दिया है. पीसीबी ने हाल ही में रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने वाले अंतिम आठ मैचों को यूएई में शिफ्ट करने की घोषणा की थी. लेकिन अब ECB इससे पीछे हटता दिख रहा है. पीटीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के चलते सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं, जिससे इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना मुश्किल हो सकता है.” भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, पीएसएल के बचे मैच को UAE में किया शिफ्ट, PCB ने सुरक्षा का दिया हवाला

सूत्रों ने यह भी बताया कि संयुक्त अरब अमीरात, विशेष रूप से ECB, हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के साथ अच्छे संबंध साझा करता रहा है. देश ने 2021 में T20 वर्ल्ड कप का भारत संस्करण, IPL के कई सीज़न और आगामी 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी के कुछ भारतीय मैचों की मेजबानी की है. ऐसे में वे नहीं चाहते कि भारत के साथ बने संबंधों पर किसी तरह का प्रभाव पड़े.

यूएई में बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई आबादी रहती है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं. ऐसे में वहां PSL जैसे हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट का आयोजन वर्तमान राजनीतिक तनाव के बीच सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा के लिहाज से जोखिमपूर्ण हो सकता है. सूत्र ने बताया, “इस समय PSL जैसे टूर्नामेंट की मेजबानी से सामाजिक तनाव और सामुदायिक टकराव की आशंका है, जिससे यूएई प्रशासन चिंतित है.”

हालांकि, पीसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि यूएई लेग के कार्यक्रम और स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी. लेकिन अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. इस बीच, गुरुवार को रावलपिंडी में प्रस्तावित पेशावर ज़ल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया. गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की थी. इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).