BCCI ने ट्विटर पर शेयर की सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीर, जानें क्या है इसकी खासियत

भारत का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है. यह स्टेडियम वर्ल्ड का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इस स्टेडियम में एक बार में एक लाख दस हजार लोग बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं.

सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम (Photo Credits: Twitter/BCCI)

भारत का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम (Sardar Patel Stadium) बनकर तैयार हो गया है. यह स्टेडियम वर्ल्ड का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इस स्टेडियम में एक बार में एक लाख दस हजार लोग बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) 24 फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे. इस स्टेडियम में पहला मैच भारत बनाम इंग्लैंड के बीच डे नाईट टेस्ट सीरीज खेला जाएगा.

बता दें कि सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम लगभग 63 एकड़ में फैला हुआ है. इस स्टेडियम को बनाने में 700 करोड़ रूपये का का खर्च आया था. मोटेरा से पहले क्रिकेट जगत में सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होने का गौरव मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) को प्राप्त था. यह स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में स्थित है. यह आस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है.

यह भी पढ़ें- BCCI प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा- आईपीएल मैच के समय में बदलाव नहीं, मुंबई में खेला जाएगा फाइनल

सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में लाइटिंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है. स्टेडियम में मौजूद स्पेशल लाइट शाम के वक्त माहौल को और खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी. इस नवनिर्मित स्टेडियम में बारिश को भी लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. बताया जा रहा है कि इस मैदान में बारिश के 15 से 25 मिनट के बाद ही खेल दोबारा शुरू किया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\