Bangladesh Women vs West Indies Women, ICC Womens T20 WC 2024 13th Match Scorecard: बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दिया 104 रनों का लक्ष्य, निगार सुल्ताना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 10 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की अगुवाई निगार सुल्ताना कर रहीं हैं. जबकि वेस्टइंडीज की कमान हेले मैथ्यूज के हाथों में हैं.

बांग्लादेश महिला बनाम वेस्ट इंडीज महिला (Photo Credits: Twitter)

Bangladesh Women National Cricket Team vs West Indies Women National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup, 2024 13th Match Scorecard: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 10 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश (Bangladesh) की अगुवाई निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) कर रहीं हैं. जबकि वेस्टइंडीज (West Indies) की कमान हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) के हाथों में हैं. आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम हैं.

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम ने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. Bangladesh Women vs West Indies Women, ICC Womens T20 WC 2024 13th Match Live Playing XI Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इस बीच टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 33 रन के स्कोर पर टीम की दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद शोभना मोस्तरी और निगार सुल्ताना ने मिलकर पारी को संभाला.

यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 103 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान निगार सुल्ताना ने 44 गेंदों पर चार चौके लगाई. निगार सुल्ताना के अलावा दिलारा अख्तर ने 19 रन बनाए.

वेस्टइंडीज की टीम को करिश्मा रामहरैक ने पहली कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से करिश्मा रामहरैक ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम की. करिश्मा रामहरैक के अलावा अफ़ी फ्लेचर ने दो विकेट लिए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 104 रन बनाने हैं. दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Most Runs & Wickets in ICC Women’s World Cup 2025: महिला विश्व कप के 13वें सत्र में किसने मचाया बल्ले और गेंद से धमाल? देखें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट

Bangladesh vs West Indies, 3rd T20I Match Chattogram Pitch Report: चट्टोग्राम में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\