Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान की टीम ने 34 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम को 6 मैचों में जीत मिली है. साल 2015 में बांग्लादेश ने अपने घर पर पाकिस्तान को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी.
Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा 2026 का दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 13 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर बांग्लादेश की टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. अब दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम वापसी करने की कोशिश करेगी, जबकि बांग्लादेश की नजर सीरीज जीतने पर होगी.
पहले वनडे मुकाबले में तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके थे. उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद तंजीद हसन तमिम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान की टीम ने 34 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम को 6 मैचों में जीत मिली है. साल 2015 में बांग्लादेश ने अपने घर पर पाकिस्तान को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी.
शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Shere Bangla National Stadium Pitch Report)
ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है, लेकिन पहले वनडे मुकाबले में यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई थी. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल देखने को मिला था. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रहती है, खासकर मिडिल ओवर्स में. अगर बल्लेबाज शुरुआत में टिककर खेलते हैं तो बाद में बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान में कौन होगा टॉस का बॉस? (BAN vs PAK Final Toss Winner Prediction)
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 40 मैच में पाकिस्तान ने 22 टॉस जीते हैं जबकि बांग्लादेश की टीम ने महज 18 बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 2nd ODI Playing Prediction)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
बांग्लादेश: तंजीद हसन तमिम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तास्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.