Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश की मेजबानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 13 मार्च को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश की टीम सीरीज में बढ़त मजबूत करना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IPL Records: एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज. विराट कोहली की बराबरी कर चूका हैं ये विस्फोटक सलामी बल्लेबाज

पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके थे. उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमिम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए और टीम को आसान जीत दिला दी. अब दूसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम वापसी की कोशिश करेगी, जबकि बांग्लादेश की नजर सीरीज जीतने पर होगी.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवरों में 274 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान माज़ सदाकत ने महज 46 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के लगाए. माज़ सदाकत के अलावा सलमान अली आगा ने 64 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को कप्तानी मेहदी हसन मिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. रिशाद हुसैन के अलावा मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 275 रन बनाने हैं. पाकिस्तान की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 274-10, 47.3 ओवर (साहिबज़ादा फरहान 31 रन, माज़ सदाकत 75 रन, शमील हुसैन 6 रन, मोहम्मद रिज़वान 44 रन, सलमान अली आगा 64 रन, हुसैन तलत 9 रन, अब्दुल समद 11 रन, फहीम अशरफ 14 रन, शाहीन अफरीदी 3 रन, मोहम्मद वसीम जूनियर 1 रन और हारिस रऊफ नाबाद 2 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तस्कीन अहमद 1 विकेट, मुस्तफिजुर रहमान 1 विकेट, नाहिद राणा 1 विकेट, मेहदी हसन मिराज 2 विकेट और रिशाद हुसैन 3 विकेट).

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\