Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल
पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके. उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई.
Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 2nd ODI Dhaka Weather Update: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा 2026 का दूसरा वनडे मुकाबला कल यानी 13 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर बांग्लादेश की टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa T20I Series 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले फैंस की नजरें एक बार फिर ढाका के मौसम पर टिकी हुई हैं. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है, जो मुकाबले को प्रभावित कर सकती है. हालांकि पहले वनडे मैच के दौरान भी बारिश की आशंका जताई गई थी, लेकिन मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा खेला गया था.
पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके. उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई.
इसके बाद बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन तमिम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए और टीम को आसान जीत दिलाई. पाकिस्तान की बल्लेबाजी पहले मैच में पूरी तरह लड़खड़ाती नजर आई. टीम में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन और अब्दुल समद बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखाई दिए. ऐसे में दूसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम बदलाव कर सकती है और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
वहीं बांग्लादेश की टीम पहले मैच में मिली जीत के बाद उसी विजयी संयोजन के साथ मैदान में उतर सकती है और सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.
ढाका मौसम और बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन ढाका में बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि यह भी संभावना है कि बारिश ज्यादा देर तक न हो और मैच समय पर शुरू हो सके. पहले वनडे मैच में भी बारिश की आशंका थी, लेकिन मुकाबला बिना किसी बाधा के पूरा खेला गया था. अगर बारिश होती भी है तो मैच में थोड़ी देर की रुकावट आ सकती है. लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरे मैच के रद्द होने की संभावना काफी कम है.
शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पहले मैच में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई थी. आमतौर पर इस मैदान को स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, लेकिन पहले मुकाबले में तेज गेंदबाजों को भी अच्छी स्विंग और उछाल देखने को मिली. ऐसे में दूसरे वनडे में भी तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं और नई गेंद से विकेट मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 2nd ODI Playing Prediction)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
बांग्लादेश: तंजीद हसन तमिम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तास्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.