Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं बांग्लादेश की टीम पहले मैच में मिली जीत के बाद उसी संयोजन के साथ मैदान में उतर सकती है.
Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 2nd ODI Key Players To Watch: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा 2026 का दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 13 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर बांग्लादेश की टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. ऐसे में दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम वापसी करना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश की नजर सीरीज में बढ़त मजबूत करने पर होगी.
दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं बांग्लादेश की टीम पहले मैच में मिली जीत के बाद उसी संयोजन के साथ मैदान में उतर सकती है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर (Key Players To Watch)
मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz): बांग्लादेश के कप्तान और शानदार ऑलराउंडर. मिडिल ऑर्डर में उपयोगी रन बनाने के साथ-साथ अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से विकेट लेने की क्षमता रखते हैं.
तंजीद हसन तमिम (Tanzid Hasan Tamim): बांग्लादेश के युवा ओपनर बल्लेबाज. पहले वनडे में शानदार नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी और एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi): पाकिस्तान के कप्तान और तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख हथियार. नई गेंद से स्विंग कराने और शुरुआती विकेट लेने की उनकी क्षमता टीम के लिए बेहद अहम होगी.
मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan): पाकिस्तान के भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज. मिडिल ऑर्डर में पारी को संभालने और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने में माहिर माने जाते हैं.
इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और तास्किन अहमद बांग्लादेश के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और सलमान अली आगा भी मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 2nd ODI Playing Prediction)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
बांग्लादेश: तंजीद हसन तमिम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तास्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.