Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
बांग्लादेश क्रिकेट टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाई थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टीम इंडिया में आयोजित इस टूर्नामेंट के लिए भेजने से इनकार कर दिया था. बाद में आईसीसी ने उनके मैचों को सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद टूर्नामेंट में उनकी जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को शामिल किया गया था.
Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st ODI Match Date And Time: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा 2026 का पहला वनडे मुकाबला बुधवार यानी 11 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा रहा सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, जानिए ‘मिस्टर 360’ के पूरे आकंड़ें
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 11 मार्च से होगी. यह पूरी सीरीज ढाका के ऐतिहासिक शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए वनडे फॉर्मेट में अपनी तैयारियों को मजबूत करना चाहेंगी.
बांग्लादेश क्रिकेट टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाई थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टीम इंडिया में आयोजित इस टूर्नामेंट के लिए भेजने से इनकार कर दिया था. बाद में आईसीसी ने उनके मैचों को सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद टूर्नामेंट में उनकी जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को शामिल किया गया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2007 के बाद यह पहला मौका था जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आई. अब टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी करते हुए अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश करेगी.
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक रहा था. टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कई बदलाव किए हैं और इस सीरीज के लिए नई रणनीति के साथ टीम का चयन किया गया है.
बांग्लादेश क्रिकेट टीम में सबसे बड़ा बदलाव अफीफ हुसैन की वापसी है, जिन्होंने दिसंबर 2024 के बाद पहली बार वनडे टीम में जगह बनाई है. लिटन दास और महिदुल इस्लाम भुइयां भी टीम में बरकरार हैं, जबकि नुरुल हसन, जाकेर अली अनिक और शमीम हुसैन को टीम में जगह नहीं मिली है. हसन महमूद (टेनिस एल्बो) और तंजिम हसन साकिब (पीठ की चोट) फिलहाल चोटिल हैं और महीने के अंत तक उनकी वापसी की उम्मीद है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी इस सीरीज में शाहीन शाह अफरीदी करेंगे. टीम में छह अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिनमें साहिबजादा फरहान, अब्दुल समद, माज़ सदाकत, मुहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद और शामिल हुसैन शामिल हैं. साहिबजादा फरहान ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में 383 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था.
इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, फहीम अशरफ और सलमान अली आगा को भी टीम में जगह दी गई है. वहीं बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब को इस सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 39 वनडे मुकाबले मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 35 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले कुछ समय से दोनों टीमों के बीच अक्सर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं और इस सीरीज में भी कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है.
BAN vs PAK 1st ODI 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
स्टेडियम: शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
मैच की तारीख: 11 मार्च 2026 (01:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): FanCode
टीवी प्रसारण: भारत में उपलब्ध नहीं
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच पहला वनडे कब और कहां खेला जाएगा? (BAN vs PAK 1st ODI Date And Venue)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला 11 मार्च 2026 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा.
भारत में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच पहले वनडे का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (BAN vs PAK 1st ODI Live TV Channel Telecast In India)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहले वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch BAN vs PAK 1st ODI Live Streaming In India)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की स्क्वाड पर एक नजर (BAN vs PAK ODI Squads)
बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तास्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और नाहिद राणा.
पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज़ सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शामिल हुसैन.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.