Bangladesh vs Pakistan 1st ODI Live Streaming In India: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा पहला वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
बांग्लादेश क्रिकेट टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सकी थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टीम इंडिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में भेजने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आईसीसी से मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. अंत में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था.
Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 1st ODI Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे 2026 का पहला वनडे मुकाबला कल यानी 11 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. यह मैच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहले वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है. इस सीरीज के सभी मुकाबले ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. दोनों टीमें इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.
बांग्लादेश क्रिकेट टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सकी थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टीम इंडिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में भेजने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आईसीसी से मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. अंत में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2007 के बाद यह पहला मौका था जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आई. अब टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी करते हुए अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश करेगी.
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक रहा था. टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कई बदलाव किए हैं और इस सीरीज के लिए नई रणनीति के साथ टीम का चयन किया गया है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 39 वनडे मुकाबले मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 35 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले कुछ समय से दोनों टीमों के बीच अक्सर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं और इस सीरीज में भी कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच पहला वनडे कब और कहां खेला जाएगा? (BAN vs PAK 1st ODI Date And Venue)
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला कल यानी 11 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा.
भारत में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहले वनडे का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (BAN vs PAK 1st ODI Live TV Channel Telecast In India)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहले वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch BAN vs PAK 1st ODI Live Streaming In India)
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 1st ODI Playing Prediction)
बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, मुस्तफिजुर रहमान और तास्किन अहमद.
पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, हुसैन तलत, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, अबरार अहमद, फैसल अकरम और अब्दुल समद.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.