Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI Preview: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा पहला वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

बांग्लादेश की टीम में अफीफ हुसैन की वापसी सबसे बड़ी खबर है. उन्होंने दिसंबर 2024 के बाद पहली बार वनडे टीम में जगह बनाई है. वहीं लिटन दास और महिदुल इस्लाम भुइयां भी टीम में बरकरार हैं. नुरुल हसन, जाकेर अली अनिक और शमीम हुसैन को इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. हसन महमूद और तंजिम हसन साकिब फिलहाल चोटिल हैं और उनके महीने के अंत तक वापसी की उम्मीद है.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 1st ODI Preview Details: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे 2026 का पहला वनडे मुकाबला बुधवार यानी 11 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. यह मैच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं. जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan ODI Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सकी थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टीम इंडिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में भेजने से इनकार कर दिया था. बाद में आईसीसी से मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया. इसके बाद टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को शामिल किया गया.

टी20 वर्ल्ड कप 2007 के बाद यह पहला मौका था जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस बड़े टूर्नामेंट में नजर नहीं आई. अब टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी करते हुए अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश करेगी.

दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक रहा था. टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कई बदलाव करते हुए इस सीरीज के लिए नई रणनीति अपनाई है.

बांग्लादेश की टीम में अफीफ हुसैन की वापसी सबसे बड़ी खबर है. उन्होंने दिसंबर 2024 के बाद पहली बार वनडे टीम में जगह बनाई है. वहीं लिटन दास और महिदुल इस्लाम भुइयां भी टीम में बरकरार हैं. नुरुल हसन, जाकेर अली अनिक और शमीम हुसैन को इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. हसन महमूद और तंजिम हसन साकिब फिलहाल चोटिल हैं और उनके महीने के अंत तक वापसी की उम्मीद है.

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी इस सीरीज में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी करेंगे. टीम में छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनमें साहिबजादा फरहान, अब्दुल समद, माज़ सदाकत, मुहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद और शामिल हुसैन शामिल हैं. साहिबजादा फरहान ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में 383 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था.

इसके अलावा मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, फहीम अशरफ और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है. वहीं बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब को इस सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 39 वनडे मुकाबले मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 35 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले कुछ समय से दोनों टीमों के बीच अक्सर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं और इस सीरीज में भी कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है.

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Shere Bangla National Stadium Pitch Report)

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभाते हैं.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (BAN vs PAK Key Players To Watch Out): मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, तौहीद हृदोय, मुस्तफिजुर रहमान, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ और सलमान अली आगा जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच मुकाबला रोमांचक हो सकता है. वहीं मोहम्मद रिजवान और मुस्तफिजुर रहमान के बीच की टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच पहला वनडे कब और कहां खेला जाएगा? (BAN vs PAK 1st ODI Date And Venue)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला बुधवार यानी 11 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा.

भारत में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (BAN vs PAK 1st ODI Live TV Channel Telecast In India)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस वनडे मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch BAN vs PAK 1st ODI Live Streaming In India)

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 1st ODI Playing Prediction)

बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, मुस्तफिजुर रहमान और तास्किन अहमद.

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, हुसैन तलत, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, अबरार अहमद, फैसल अकरम और अब्दुल समद.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Bangladesh vs Pakistan ODI Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Bangladesh vs West Indies, 3rd T20I Match Chattogram Pitch Report: चट्टोग्राम में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\