Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ODI Series 2026: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 मार्च से होगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है. पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर आ रही है जहां वह तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. यह पूरी सीरीज ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सकी थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टीम इंडिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में भेजने से मना कर दिया था. इसके बाद आईसीसी ने उनके मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने के अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया और अंत में उनकी जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2007 के बाद यह पहला मौका था जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेली. अब टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी करते हुए अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश करेगी.
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक रहा था. टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कई बदलाव किए हैं और इस सीरीज के लिए नई रणनीति के साथ टीम का चयन किया गया है.
बांग्लादेश क्रिकेट टीम में अफीफ हुसैन की वापसी सबसे बड़ी खबर है, जिन्होंने दिसंबर 2024 के बाद पहली बार वनडे टीम में जगह बनाई है. वहीं महिदुल इस्लाम भुइयां और लिटन दास भी टीम में बरकरार हैं. नुरुल हसन, जाकेर अली अनिक और शमीम हुसैन को इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. हसन महमूद और तंजिम हसन साकिब फिलहाल चोटिल हैं और उनके महीने के अंत तक वापसी की उम्मीद है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी इस सीरीज में शाहीन शाह अफरीदी करेंगे. टीम में छह नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनमें साहिबजादा फरहान, अब्दुल समद, माज़ सदाकत, मुहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद और शामिल हुसैन शामिल हैं. साहिबजादा फरहान ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में 383 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था.
इसके अलावा मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, फहीम अशरफ और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है. वहीं बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब को इस सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल (BAN vs PAK ODI Series 2026 Schedule)
11 मार्च : पहला वनडे मैच : ढाका (1:45 PM)
13 मार्च : दूसरा वनडे मैच : ढाका (1:45 PM)
15 मार्च : तीसरा वनडे मैच : ढाका (1:45 PM)
बांग्लादेश और पाकिस्तान वनडे हेड-टू-हेड (BAN vs PAK Head to Head in ODIs)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 39 वनडे मुकाबले मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 35 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले कुछ समय से दोनों टीमों के बीच अक्सर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं और इस सीरीज में भी कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज कहां देखें (BAN vs PAK ODI Series Live Telecast And Streaming)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले वनडे मुकाबलों का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि क्रिकेट फैंस इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम (BAN vs PAK ODI Squads)
बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तास्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा.
पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज़ सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शामिल हुसैन.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY