क्रिकेट

PAK vs BAN 2nd T20I 2025 Scorecard: बांग्लादेश ने  पाकिस्तान को दिया 134 रनों का टारगेट, महेदी हसन ने खेली शानदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम को 20 ओवर में 133 रन पर ऑलआउट कर दिया. बांग्लादेश इस सीरीज में पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर पहले ही 1-0 की बढ़त पर है और आज के मैच में उसकी नज़र सीरीज पर कब्जा जमाने पर थी, लेकिन पाक गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन कर उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोके रखा.

PAK vs BAN 2nd T20I 2025 Scorecard: बांग्लादेश ने  पाकिस्तान को दिया 134 रनों का टारगेट, महेदी हसन ने खेली शानदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
Pakistan (Photo: X/@TheRealPCB)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई(रविवार) को ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम को 20 ओवर में 133 रन पर ऑलआउट कर दिया. बांग्लादेश इस सीरीज में पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर पहले ही 1-0 की बढ़त पर है और आज के मैच में उसकी नज़र सीरीज पर कब्जा जमाने पर थी, लेकिन पाक गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन कर उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोके रखा. भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इंग्लैंड पहले करेगी गेंदबाजी, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद नईम केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. कप्तान लिटन दास (8) और तोहिद ह्रिदोय (0) जल्दी पवेलियन लौट गए. 5वें ओवर तक बांग्लादेश 4 विकेट पर सिर्फ 28 रन बना सका था. हालांकि मध्यक्रम में जाकर अली ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 48 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 5 छक्के शामिल थे. उनके अलावा महेदी हसन ने 25 गेंदों पर 33 रन की अहम पारी खेली. लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 20 ओवर में 133 रन पर सिमट गई.

पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा सबसे किफायती गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट झटके. अहमद दानियाल और अब्बास अफरीदी को भी 2-2 विकेट मिले. वहीं फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज़ ने 1-1 विकेट लिया. अब पाकिस्तान को सीरीज बराबर करने के लिए 134 रनों का लक्ष्य मिला है. पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी लाइनअप को देखते हुए यह लक्ष्य हासिल करना मुमकिन लग रहा है. हालांकि बांग्लादेश की गेंदबाज़ी मजबूत है और वह मैच को रोमांचक बना सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).