BAN vs AFG 3rd T20I 2025 Scorecard: तीसरे टी20 में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर टी20 सीरीज में की 3-0 से क्लीन स्वीप, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया हैं. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143/9 का स्कोर बनाया, जिसे बांग्लादेश ने 18 ओवर में 144/4 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया.

बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला 05 अक्टूबर(रविवार) को शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया. तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया हैं. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143/9 का स्कोर बनाया, जिसे बांग्लादेश ने 18 ओवर में 144/4 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर अपनी बढ़त कायम रखी. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम! अफ़ग़ानिस्तान को मात्र 144 रनों पर रोका, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो अंततः सही साबित हुआ. टीम ने अफगानिस्तान को 20 ओवर में 143/9 तक सीमित किया अफगानिस्तान की ओर से दरवेश अब्दुल रासूली ने 29 गेंदों में 32 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि सेदीकुल्लाह अटल ने 23 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम का स्कोर बढ़ाया. मजीद उर रहमान ने 18 गेंदों में नाबाद 23 रन की पारी खेली. गेंदबाजी में बांग्लादेश के मोहम्मद सैफुद्दीन ने 3 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट लिए. नासुम अहमद और तंजीम हसन सकिब ने भी समान रूप से 2-2 विकेट चटकाए.

 लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 18 ओवर में 144/4 रन बनाकर मैच और श्रृंखला अपने नाम की. बांग्लादेश ने जब बल्लेबाजी की तो सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 38 गेंदों में नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली और टीम को आसान लक्ष्य तक पहुँचाया. तंजिद हसन ने 33 रन की पारी खेली, जबकि पार्वेज हुसैन इमोन ने 16 गेंदों में 14 रन बनाए. अफगानिस्तान के मजीद उर रहमान ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए, वहीं अजमतुल्लाह उमरजाई और अब्दुल्लाह अहमदजाई ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Hatia UNO Viral Video: विवादित वीडियो वायरल होने के बाद हटिया के UNO मोहम्मद अलाउद्दीन हटाए गए, बनाए गए OSD

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\