BCB खास मौके पर आयोजित करने जा रहा है एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन का T20 मुकाबला

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने राष्ट्र पिता शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी पर एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो T20 मुकाबलों का आयोजन करने जा रही है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Photo Credits: Wikimedia Commons)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) अपने राष्ट्र पिता शेख मुजीबुर्रहमान (Sheikh Mujibur Rahman) की जन्म शताब्दी पर एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो T20 मुकाबलों का आयोजन करने जा रही है. जी हां BCB प्रेसीडेंट नजमुल हसन पापोन (Nazmul Hassan Papon) का कहना है कि वे दोनों मैच के लिए वर्तमान समय के बेस्ट क्रिकेटर्स को लाने के बारे में सोच रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी इच्छा के अनुसार सभी खिलाड़ी उन्हें मिल भी जाएंगे क्योंकि उस समय केवल दो टीमों का ही इंटरनेशनल शेड्यूल है.

बता दें कि बांग्लादेश के जनक शेख मुजीबुर्रहमान का जन्म 17 मार्च, 1920 को हुआ था. मुजीबुर्रहमान के जन्मदिवस पर बांग्लादेश में हर वर्ष राष्ट्रीय अवकाश मनाया जाता है. इस साल उनका 100वां जन्मदिन होगा और सरकार इसे मनाने के लिए बड़े प्लान बना रही है जिसमें क्रिकेट मैचों को भी शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें- चंडिका हाथुरुसिंघा को फिर कोच बना सकता है बांग्लादेश

BCB अध्यक्ष ने यह भी बताया कि दोनों मैचों को पिछले सप्ताह ICC की बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया है. एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच T20 के दोनों मैच 18 से 21 मार्च, 2020 के बीच बांग्लादेश के मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट