क्रिकेट

BAN vs THA Women's Asia Cup 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: आज महिला एशिया कप में बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच टक्कर, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

महिला एशिया कप 2024 का आठवां मैच आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला बनाम थाईलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. बांग्लादेश ने अपने अभियान का आगाज हार के साथ किया है. बांग्लादेश को अपने पहले मैच में मेजबान श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

BAN vs THA Women's Asia Cup 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: आज महिला एशिया कप में बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच टक्कर, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
BAN vs THA (Photo: X)

BAN vs THA Women's Asia Cup 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: महिला एशिया कप 2024 का आठवां मैच आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला बनाम थाईलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. बांग्लादेश ने अपने अभियान का आगाज हार के साथ किया है. बांग्लादेश को अपने पहले मैच में मेजबान श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश को सेमीफाइनल में बने रहने के लिए थाईलैंड को हराना होगा. वहीं थाईलैंड ने अपने पहले मैच को मलेशिया को 22 रन से हराया. ऐसे में सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी थाईलैंड की टीम. यह भी पढ़ें: SL vs MAL Women's Asia Cup 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: आज महिला एशिया कप में श्रीलंका और मलेशिया के बीच टक्कर, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड 

बांग्लादेश और थाईलैंड की टीम अब तक 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं. हैरानी की बात यह है कि बांग्लादेश ने हमेशा थाईलैंड की महिलाओं को हराया है. इसलिए, थाईलैंड की महिलाओं के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है. दूसरी ओर थाईलैंड की टीम इस मैच को जीतना चाहेगी.

बांग्लादेश महिला बनाम थाईलैंड महिला, चौथा मैच, ग्रुप बी, महिला एशिया कप 2024 मैच कब और कहाँ होगा?

यह मैच 22 जुलाई को दोपहर 07:00 बजे भारतीय समय अनुसार रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में होगा.

बांग्लादेश महिला बनाम थाईलैंड महिला कहां देख सकेंगे लाइव मैच

महिला एशिया कप 2024 के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाए जाएंगे. ऐसे में फैंस बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को हॉटस्टार ऐप देख सकतें हैं. हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेगा.

क्या डीडी स्पोर्ट्स पर बांग्लादेश बनाम थाईलैंड मैच का लाइव प्रसारण होगा?

डीडी स्पोर्ट्स को महिला टी20 एशिया कप 2024 मैच के प्रसारण अधिकार मिला हैं. डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य डीटीटी (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. महिला टी20 एशिया कप 2024 की लाइव कमेंट्री रेडियो पर AIR (ऑल इंडिया रेडियो) रेनबो 103 FM पर भी किया जाएगा. हालांकि भारत के अलावा और किसी टीम के मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर नही होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम, रुब्या हैदर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रितु मोनी, शोरिफा खातून, राबेया खान, शोर्ना अख्तर, सुल्ताना खातून, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सबिकुन नाहर, मुर्शिदा खातून, जहांआरा आलम , रुमाना अहमद

थाईलैंड महिला टीम: नट्टाया बूचाथम, नन्नाफट चाइहान, नन्नापत कोनचारोएनकाई (डब्ल्यू), थिपचा पुथावोंग (सी), फन्निता माया, चानिडा सुथिरुआंग, सुवानन खियाओतो, रोसेनन कनोह, ओन्निचा कामचोम्फु, सुलेपोर्न लाओमी, अपिसारा सुवानचोनराथी, सुनीदा चतुरोंगराटाना, कन्याकोर्न बुंथनसेन, चयानीसा फ़ेंगपैन, कोरानिट सुवानचोनराथी

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).