Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 1st T20I Scorecard Update: आज यानी 15 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को डीएलएस नियम के तहत 21 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) संभाल रही हैं. यह भी पढ़ें: USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरनमप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद फोएबे लिचफील्ड एलिस पेरी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 68 रन तक लेकर गई.
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 18 ओवरों में महज 133 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वेयरहम ने सबसे ज्यादा 30 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जॉर्जिया वेयरहम ने 19 गेंदों पर चार चौके लगाए. जॉर्जिया वेयरहम के अलावा फोएबे लिचफील्ड ने 26 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को रेणुका सिंह ठाकुर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अरुंधति रेड्डी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. अरुंधति रेड्डी के अलावा रेणुका सिंह ठाकुर और श्री चरणी ने दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 134 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बोर्ड पर जड़ दिए. बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं खेला जा सका और डीएलएस नियम से टीम इंडिया को विजेता घोषित कर दिया गया. बारिश शुरू होने तक टीम इंडिया ने 5.1 ओवर में एक विकेट खोकर 50 रन बना लिए थे. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 21 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शैफाली वर्मा ने महज 11 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाई. शैफाली वर्मा के अलावा स्मृति मंधाना ने नाबाद 16 रन बटोरे.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम को कप्तान सोफी मोलिनक्स ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिनक्स ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए. सोफी मोलिनक्स के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला गुरूवार यानी 19 फरवरी को कैनबरा (Canberra) के मनुका ओवल (Manuka Oval) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 133/10, 18 ओवर (बेथ मूनी 5 रन, जॉर्जिया वोल 18 रन, फोएबे लिचफील्ड 26 रन, एलिस पेरी 20 रन, एशले गार्डनर 4 रन, जॉर्जिया वेयरहम 30 रन, एनाबेल सदरलैंड 3 रन, निकोला केरी 12 रन, सोफी मोलिनेक्स नाबाद 6 रन, किम गर्थ 2 रन और डार्सी ब्राउन 1 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (अरुंधति रेड्डी 4 विकेट, रेणुका सिंह ठाकुर 2 विकेट, क्रांति गौड़ 1 विकेट, दीप्ति शर्मा 1 विकेट और श्री चरणी 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 50/1, 5.1 ओवर (स्मृति मंधाना नाबाद 16 रन, शेफाली वर्मा 21 रन और जेमिमा रोड्रिग्स नाबाद 9 रन.)
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (सोफी मोलिनक्स 1 विकेट).
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY