Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup 2026: क्या आज फिर नहीं होगा हैंडशेक? जानिए क्या कहता है ICC का नियम और क्यों बरकरार है सस्पेंस
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से हाईप्रेशर और रोमांच से भरपूर रहा है. दोनों टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. ऐसे में इस मुकाबले में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं. आंकड़ों में भले ही भारत आगे हो, लेकिन मैदान पर मुकाबला बराबरी का रहने की उम्मीद है.
टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK T20I Head To Head Record)
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 16 मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को 3 मैचों में सफलता मिली है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)
सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता भारत के लिए बड़ी ताकत है. बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.
ईशान किशन: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अगर वे शुरुआत में टिक गए तो पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना सकते हैं.
जसप्रीत बुमराह: डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. उनकी सटीक यॉर्कर और विविधता पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए चुनौती होगी.
बाबर आजम: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. अगर वे लंबी पारी खेलते हैं तो भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.
शाहीन अफरीदी: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नई गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं. पावरप्ले में उनका स्पेल मैच का रुख तय कर सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK 27th Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान: उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, फखर जमान.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY