India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
कोलंबो (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय टीम के पास ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो बड़े मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांच से भरपूर रहा है और इस बार भी फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला श्रीलंका की धरती पर खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई यादगार मैच खेले गए हैं, जहां दबाव में प्रदर्शन करना ही जीत की कुंजी रहा है.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है. आंकड़ों के हिसाब से टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन पाकिस्तान ने भी बड़े मौकों पर भारत को कड़ी टक्कर दी है.

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (R Premadasa Stadium, Pitch Report)

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है. शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और उछाल मिल सकती है. यहां की आउटफील्ड तेज है, जिससे शॉट लगाने पर गेंद तेजी से सीमा रेखा तक पहुंचती है. शाम के मुकाबले में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है.

इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव और शाहीन अफरीदी के बीच की टक्कर दिलचस्प हो सकती है. साथ ही बाबर आजम और जसप्रीत बुमराह के बीच की भिड़ंत भी मुकाबले का परिणाम तय कर सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK 27th Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, फखर जमान.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.