Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 24 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद जतिंदर सिंह और हम्माद मिर्जा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 39 रन तक लेकर गए.

ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Oman National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां मुकाबला आज यानी 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. ग्रुप B में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और अगले दौर में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी मानी जा रही है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श कर रहे हैं, जबकि ओमान की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इस अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉप ऑर्डर में ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श और स्टीवन स्मिथ नजर आ सकते हैं. वहीं ओमान की तरफ से जतिंदर सिंह, आमिर कलीम और मोहम्मद नदीम पारी की शुरुआत कर सकते हैं. पल्लेकेले की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक प्रतिस्पर्धी मुकाबले की उम्मीद है.

मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. एडम जंपा, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट जैसे गेंदबाज ओमान के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं ओमान की टीम भी इस बड़े मंच पर ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरी है.

ग्रुप B का यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी, जबकि ओमान की टीम उलटफेर कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Oman National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 24 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद जतिंदर सिंह और हम्माद मिर्जा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 39 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की पूरी टीम 16.2 ओवरों में महज 104 रन बनाकर सिमट गई. ओमान की तरफ से वसीम अली ने सबसे ज्यादा 32 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वसीम अली ने 33 गेंदों पर चार चौके लगाए. वसीम अली के अलावा कप्तान जतिंदर सिंह ने 17 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को जेवियर बार्टलेट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. एडम ज़म्पा के अलावा जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 105 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

ओमान की बल्लेबाजी: 104/10, 16.2 ओवर (आमिर कलीम 0 रन, जतिंदर सिंह 17 रन, करन सोनावले 12 रन, हम्माद मिर्जा 16 रन, वसीम अली 32 रन, मोहम्मद नदीम 2 रन, विनायक शुक्ला 9 रन, जितेन रामानंदी 1 रन, जय ओडेद्रा नाबाद 4 रन, शकील अहमद 3 रन और शफीक जान 0 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (जेवियर बार्टलेट 2 विकेट, एडम ज़म्पा 4 विकेट, ग्लेन मैक्सवेल 2 विकेट, नाथन एलिस 1 विकेट, मार्कस स्टोइनिस 1 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का सुपर-8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\