इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी ने कहा- मैं चाहता हूं मेरे देश के लोग मेरे खिलाड़ियों के व्यवहर पर गर्व करें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने शनिवार को कहा कि उनका कोचिंग दर्शन तीन शब्दों पर आधारित है- 'मेकिंग ऑस्ट्रेलियंस प्राउड'- और हर बार जब वह अपने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ बातचीत करते हैं.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter/ICC)

सिडनी, 24 अप्रैल: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने शनिवार को कहा कि उनका कोचिंग दर्शन तीन शब्दों पर आधारित है- 'मेकिंग ऑस्ट्रेलियंस प्राउड'- और हर बार जब वह अपने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ बातचीत करते हैं, तो वे उन्हें सुनिश्चित कराना चाहते हैं कि उनके दर्शन का पालन किया जाए लैंगर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर कहा कि 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग कांड के बाद - जिसे 'सैंडपेपरगेट' के रूप में भी जाना जाता है - मैदान पर और बाहर खिलाड़ियों का व्यवहार बहुत महत्वपूर्ण हो गया है. यह हारने या जीतने से भी अहम हो गया है.

लैंगर ने कहा, जब मैंने सैंडपेपरगेट के बाद पदभार संभाला था, तो यह सिर्फ जीत-हार नहीं थी. यह इस बारे में था कि हम कैसे आस्ट्रेलियाई लोगों को फिर से गौरवान्वित महसूस करें. हमारे लिए मैदान के बाहर और अंदर हमारा व्यवहार अधिक अहम हो गया था. हमारे लिए अपनी खातिर सम्मान हासिल करना जरूरी हो गया था.

यह भी पढ़ें- RR vs KKR 18th IPL Match 2021: क्रिस मॉरिस की घातक गेंदबाजी, कोलकाता ने बनाए 133/9

टीम के लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, हमारा अगला मिशन टी20 विश्व कप है, फिर एशेज. ऑस्ट्रेलियाई लोगों को गर्व महसूस कराना हमारा मकसद है और हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ICAI ने बदली सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा की तारीख; अब साल में दो बार होगी सीए फाइनल परीक्षा

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े