भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया इस टीम पर बरपा रही है कहर
जाय रिचर्डसन और पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने गुरूवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन रात्रि टेस्ट के शुरुआती दिन दबदबा बनाया
ब्रिसबेन: जाय रिचर्डसन और पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने गुरूवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन रात्रि टेस्ट के शुरुआती दिन दबदबा बनाया. रिचर्डसन ने तीन और कमिंस ने चार विकेट हासिल किये जिससे घरेलू टीम ने श्रीलंका को पहली पारी में महज 144 रन पर समेट दिया. आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने इसके बाद आराम से बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 40 रन बना लिये थे. उनकी पारी से आस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 72 रन बनाये.
आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स (15) का विकेट जल्दी गंवा दिया, वह सुरंगा लखमल की बेहतरीन आउटस्विंगर पर पवेलियन लौट गये. वहीं उस्मान ख्वाजा (11) खेल खत्म होने से 10 मिनट पहले आफ स्पिनर दिलरूवान परेरा की गेंद पर आउट हो गये.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2019 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

