Team India Asia Cup 2025: एशिया कप का 17वां संस्करण सितंबर 2025 में खेला जाएगा और इस बार मेज़बानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास है. भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2023 में खेले गए पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था . बता दें कि 2023 का टूर्नामेंट वनडे (50 ओवर) फॉर्मेट में खेला गया था, जबकि 2025 का सीजन टी20 फॉरमेट में होगा. इससे पहले 2022 में खेला गया टी20 एशिया कप श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीता था. इस बार एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो कि पहले के छह की तुलना में दो अधिक हैं. इससे उभरती हुई क्रिकेट टीमें एक बड़ा मंच पाने में सफल होंगी. यह भी पढ़ें: Australia vs South Africa, 3rd T20I Match 2025 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 स्टेज में जाएंगी, जहां चार टीमों के बीच मुकाबले होंगे. इसके बाद टॉप दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी. इस इवेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.
दोनों टीमों के बीच जबरदस्त क्रिकेट राइवलरी के कारण इस मैच का सबको बेसब्री से इंतजार है. हालांकि राजनीतिक तनाव की वजह से इस महामुकाबले की संभावना पर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन अगर क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया एशिया कप में इस टकराव में पूरी तरह से भारी साबित हुआ है. एशिया कप को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं. क्या आप उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है.
भुवनेश्वर कुमार: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने साल 2016 से 2022 के बीच टी20 फॉरमेट के छह मैच खेले. इस दौरान भुवनेश्वर कुमार ने कुल 23 ओवर गेंदबाजी की. इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने 13 विकेट अपने नाम किए.
अमजद जावेद: यूएई के अमजद जावेद ने साल 2016 में टी20 फॉर्मेट का एशिया कप खेला. अमजद जावेद ने सात मैचों में 14.08 की औसत के साथ 12 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान अमजद जावेद ने 23 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 138 रन लुटाए.
मोहम्मद नवीद: यूएई के मोहम्मद नवीद ने सात मुकाबलों में कुल 27.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें कुल 166 रन देते हुए 11 विकेट हासिल किए.
राशिद खान: अफगानिस्तान के दिग्गज गेंदबाज राशिद खान ने साल 2016 से 2022 के बीच आठ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राशिद खान ने कुल 31 ओवर गेंदबाजी की. इस बीच राशिद खान के नाम 11 विकेट दर्ज हैं.
हार्दिक पांड्या: टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साल 2016 से 2022 के बीच एशिया कप के टी20 फॉरमेट में कुल आठ मुकाबले खेले हैं. जिसमें 18.81 की औसत के साथ 11 विकेट हासिल किए. इस दौरान हार्दिक पांड्या ने कुल 29.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 177 रन दिए.
अल-अमीन हुसैन: बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन ने पांच मुकाबलों में 12.18 की औसत के साथ 11 विकेट हासिल किए. इस दौरान अल-अमीन हुसैन ने 16.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें कुल 101 रन दिए.
इससे पहले साल 2022 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच सकी. भारतीय टीम सुपर-4 प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह नहीं बना पाई. फाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी.
8 टीमें लेंगी एशिया कप 2025 में हिस्सा
टी20 फॉरमेट में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिसमें टीम इंडिया, पाकिस्ताान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग है. सभी आठ टीमों को चार-चार के ग्रुप में रखा गया हैं. ग्रुप-ए में टीम इंडिया, पाकिस्तान, यूएई और ओमान है. ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल हैं.
नोट: एशिया कप 2025 के सभी मुकाबलों का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY