क्रिकेट

Asia Cup 2023: इस दिन फिर होगी टीम इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत, यहां जानें कैसे हो सकता है एक और हाईवोल्टेज मुकाबला

बुधवार को खेला गया टीम इंडिया और पाकिस्तान मुकाबला रद्द होते ही पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं टीम इंडिया को सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए उसे अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा, जो कल नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा.

Asia Cup 2023: इस दिन फिर होगी टीम इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत, यहां जानें कैसे हो सकता है एक और हाईवोल्टेज मुकाबला
टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: एशिया कप (Asia Cup) का पहला आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला शनिवार को टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच खेला गया. बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया. एशिया कप में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला कल यानी 4 अगस्त को नेपाल (Nepal) से होगा. टीम इंडिया को अगर सुपर 4 में पहुंचना हैं तो उसे किसी भी हाल में नेपाल को हराना होगा. इस मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था.

दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वहीं नेपाल की टीम का इस मैदान पर पहला मुकाबला होगा.टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. Asia Cup 2023: नेपाल के खिलाफ मैदान में उतरते ही रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास, इस मामले में सचिन तेंदुलकर और शाहिद अफरीदी को छोड़ देंगे पीछे

एशिया कप में बुधवार को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया, जिसमें बारिश ने खलल डालकर फैंस को निराश कर दिया. लेकिन फैंस को निराश होने की आवश्कयता नहीं हैं क्योंकि 10 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने आ सकती हैं.

बुधवार को खेला गया टीम इंडिया और पाकिस्तान मुकाबला रद्द होते ही पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं टीम इंडिया को सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए उसे अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा, जो कल नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा.

बता दें कि नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम इंडिया भी सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-ए में मौजूद हैं. क्वालिफाई करने के बाद दोनों टीमें क्रमश: ए-2 और ए-1 पर पहुंच जाएंगी. टीम इंडिया ग्रुप में टॉप-पर होने बाद भी ए-2 पर ही रहेगी.

सुपर-4 में 10 सितंबर को ए-1 (पाकिस्तान) और ए-2 (टीम इंडिया) के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें पाकिस्तान एक टीम के रूप में पहुंच चुकी है. अब जैसे ही टीम इंडिया, नेपाल को हराएगी, वैसे ही 10 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बिच एक और हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि इसके बाद फाइनल में भी टीम इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है. फ़िलहाल अभी फाइनल को लेकर कुछ भी कहना मुश्किल होगा, लेकिन सुपर-4 में दोनों का एक बार फिर भिड़ना लगभग तय माना जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2023 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).