एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत, हांगकांग को 8 विकेट से हराया

पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने हांकांग के छह बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। कप्तान अंशुमान रथ ने 19 और निजाकत खान ने 13 रन बनाए.

पाकिस्तान के बाबर आजम (Photo: IANS)

दुबई: पाकिस्तान ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में रविवार को हांगकांग को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की. दो बार की चैम्पियन पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए हांगकांग को 37.1 ओवर में 116 रन पर ढेर कर दिया और फिर 23.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इमाल उल हक ने 69 गेंदों की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए. उनका वनडे में यह पहला अर्धशतक है.

इमाम के अलावा बाबर आजम ने 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की बदौलत 33 और फखर जमान ने 27 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के के सहारे 24 रन का योगदान दिया. शोएब मलिक ने 11 गेंदों पर एक चौके की बदौलत नाबाद 11 रन बनाए. हांगकांग के लिए एहसान खान ने 34 रन पर दो विकेट लिया.

यह भी पढ़े: ये 5 खिलाड़ी एशिया कप में दिला सकते हैं भारत को फिर से बादशाहत 

इससे पहले, हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हांगकांग ने एक समय 44 रन पर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद एजाज खान (27) और किंचित शाह (26) ने छठे विकेट के लिए 53 रन की अर्धशतकीय साझेदारी कर हांगकांग को 100 के पार पहुंचाया. एजाज ने 47 गेंदों की पारी में दो चौकों और एक छक्के जबकि किंचित ने 50 गेंदों की पारी में एक चौका लगाया.

पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने हांकांग के छह बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। कप्तान अंशुमान रथ ने 19 और निजाकत खान ने 13 रन बनाए.

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 19 रन पर तीन विकेट, शदाब खान ने 31 रन पर दो विकेट, हसन अली ने 19 रन पर दो विकेट और फहीम अशरफ ने 10 रन पर एक विकेट झटके.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी