एशिया कप 2018: टीम इंडिया को पाकिस्तान ने दिया 238 रनों का टारगेट

पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टूर्नामेंट में दोनों टीमें इससे पहले बुधवार को आमने-सामने हुई थी, जहां भारत ने आठ विकेट से मैच जीता था. आज के मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वह फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी

एशिया कप-2018 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने अपने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 237 रन बनाए. भारतीय टीम को जीत के लिए 238 रन बनाने होंगे. पाकिस्तान की ओर पूर्व कप्तान शोएब मालिक ने 78 रन बनाए, कप्तान सरफराज़ अहमद ने 44 रनों का योगदान दिया. बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टूर्नामेंट में दोनों टीमें इससे पहले बुधवार को आमने-सामने हुई थी, जहां भारत ने आठ विकेट से मैच जीता था. आज के मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वह फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी.

भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं पाकिस्तान ने दो बदलाव किए है. अगर भारत ये मुकाबला जीत जाता है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगा. टीम इंडिया ने शुक्रवार को बांग्लादेश को हराया था.

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव

पाकिस्तान : फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद आमिर

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Score Update: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट