MS Dhoni Rubik's Cube Art: आर्टिस्ट ने रूबिक क्यूब से बना दिया एमएस धोनी का खुबसूरत तस्वीर, देखें CSK स्टार का वायरल वीडियो

MS Dhoni Rubik's Cube Art: एमएस धोनी उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं जिनके फैंस भारत के हर कोने समेत दुनिया भर में हैं. क्रिकेटरों का सम्मान करने और उन्हें ट्रिब्यूट देने का प्रशंसकों का अपना-अपना तरीका है. कुछ लोगों ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के प्रति अपने प्यार को दर्शाने के लिए कलाकृति को चुना. ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला जहां एक फैन ने रुबिक क्यूब्स को व्यवस्थित करके एमएस धोनी का चेहरा बनाया. फैन्स को फैन की कलाकारी और जुनून बहुत पसंद आया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो देखें: