Arjuna Awards: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा के नाम BCCI की ओर से प्रस्तावित

लंबे समय से केवल टेस्ट टीम का हिस्सा रहने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी आगमी टूर्नामेंट में खेलेंगे. महिला टीम की पूनम ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। वह इंग्लैंड में हुए पिछले विश्व कप में भी टीम का अहम हिस्सा थीं.

जसप्रीत बुमराह: (Photo Credit: Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और पूनम यादव का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया है. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चुनी गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने यहां महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम के साथ बैठक की. करीम ने सीओए को इन खिलाड़ियों के नाम सुझाए. बुमराह भारतीय टीम का सबसे अहम हिस्सा हैं और आगामी विश्व कप में टीम की गेंदबाजी का भी नेतृत्व करेंगे. शमी भी विश्व कप के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने कुछ समय पहले वनडे टीम में दमदार वापसी की है.

लंबे समय से केवल टेस्ट टीम का हिस्सा रहने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी आगमी टूर्नामेंट में खेलेंगे. महिला टीम की पूनम ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। वह इंग्लैंड में हुए पिछले विश्व कप में भी टीम का अहम हिस्सा थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG Test Series: टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान, जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबला

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट