Anil Kumble : मैच को 19 वें ओवर में ही समाप्त करने की आवश्यकता थी

पंजाब किंग्स के कोच अनिल कुंबले मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मैच में हार के बाद निराश हैं. पंजाब की टीम को अंतिम दो ओवरों में सिर्फ आठ रन बनाने थे पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) इस रोमांचक मैच को दो रन से जीत लिया. युवा आरआर पेसर कार्तिक त्यागी की आखिरी ओवर की शनदार गेंदबाजी ने टीम को एक जबदस्त जीत दिलाई.

अनिल कुंबले (Photo Credits: Getty Images)

दुबई, 22 सितम्बर: पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) के कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग ( Indian Premier League) के महत्वपूर्ण मैच में हार के बाद निराश हैं. पंजाब की टीम को अंतिम दो ओवरों में सिर्फ आठ रन बनाने थे पर राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) (आरआर) इस रोमांचक मैच को दो रन से जीत लिया. युवा आरआर पेसर कार्तिक त्यागी की आखिरी ओवर की शनदार गेंदबाजी ने टीम को एक जबदस्त जीत दिलाई. पंजाब को आखिरी ओवर में चार रन चाहिए थे लेकिन त्यागी ने सिर्फ एक रन दिया और दो विकेट लेकर अपनी टीम को मैच जीतवा दिया. यह भी पढ़े: IPL 2021, PBKS vs RR: रॉयल्स के कप्तान सैमसन पर धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना

कुंबले जानते हैं कि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना वास्तव में कठिन काम होगा क्योंकि नौ मैचों में छठी हार का मतलब है कि उनकी टीम, जो वर्तमान में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. अब उन्हें प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपने सभी गेम जीतने होंगे. कुंबले ने मैच के बाद कहा, जब हम दुबई में खेल रहे होते हैं तो यह हमारे लिए एक पैटर्न बन गया है. हमें इस मैच को 19वें ओवर में ही समाप्त करने की आवश्यकता थी. इसे अंत तक नहीं जाने देना. लेकिन दुर्भाग्य स जब आप इसे आखिरी दो गेंदों पर छोड़ देते हैं, तो यह लॉटरी बन जाती है. कार्तिक त्यागी को शानदार गेंदबाजी के लिए बहुत बहुत बधाई.

कुंबले इस बात से नाखुश थे कि बल्लेबाजों अंतिम ओवर में त्यागी की लाइन का पता नहीं लगा पाए. उन्होंने कहा, यह बहुत स्पष्ट था कि वह बाहर की ओर वाइड गेंदबाजी करने जा रहा था, और किसी तरह हमारे बल्लेबाजों ने सही विकल्प नहीं लिया. हमें इस पर चर्चा करने और इसे सुलझाने की जरूरत है. हमारे पास पांच और गेम हैं, हम नहीं चाहते हैं इस हार से निराश हो जाए हमें इसे निश्चित रूप से भुलाने की जरुरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Yuzvendra Chahal News: युजवेंद्र चहल को लेकर वायरल वीडियो में दावा, चलती कार में सिगरेट पीने और बाहर फेंकने का आरोप, VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्सा

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड