क्रिकेट

ICC की बड़ी कारवाई, अंबाती रायडू को गेंदबाजी से किया निलंबित

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के वजह से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उनके गेंदबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है. बता दें कि 13 जनवरी को सिडनी में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में अंबाती रायडू ने दो ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसके दौरान ICC ने रायडू के बॉलिंग एक्शन पर संदेह जताया था.

ICC की बड़ी कारवाई, अंबाती रायडू को गेंदबाजी से किया निलंबित
अंबाती रायडू (Photo Credit: Getty Images)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के वजह से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने उनके गेंदबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है. बता दें कि 13 जनवरी को सिडनी में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में अंबाती रायडू ने दो ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसके दौरान ICC ने रायडू के बॉलिंग एक्शन पर संदेह जताया था.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) की सहमति से अनुच्छेद 11.5 के अनुसार रायडू को घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करने की अनुमति दी जा सकती है. ICC ने अपने अनुच्छेद 4.2 के अनुसार इस कार्यवाई को बढ़ाया है और रायडू को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया है. हालांकि आपको बता दें कि आईसीसी के नियमों के अनुसार जब किसी भी खिलाड़ी की गेंदबाजी के एक्शन को संदिग्ध पाया जाता है तो उसे 14 दिनों के अंदर टेस्ट देना होता है. अब रायडू पर यह प्रतिबंध तब तक लगा रहेगा जब तक उनका बोलिंग एक्शन वैध नहीं पाया जाता है.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: स्टार क्रिकेटर अंबाती रायडू संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते ICC की नजर में, अब होगा ऐसा

बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अंबाती रायडू ने इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 13 रन दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2019 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).